छात्रों ने रैली निकाल कर भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया


विकासनगर

कैंट इंटर कॉलेज चकराता के छात्र-छात्राओं द्वारा छावनी बाजार में रैली निकालकर आम जनता को भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक किया गया। केंद्रीय सतर्कता आयोग की ओर से मनाए जा रहे भ्रष्टाचार उन्मूलन सप्ताह के तहत कैंट इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं व अध्यापकों द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्रीय जनता को भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य अनीता तोमर ने स्कूल से हरी झंडी दिखा रैली को रवाना किया। रैली तहसील चौक से होते हुए छावनी बाजार के शहीद चौक, केसरी मॉर्केट चुंगी चौक, सदर बाजार, चौक बाजार होते हुए विद्यालय में ही संपन्न हुई। रैली के दौरान देश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ तख्ती पर लिखे भ्रष्टाचार मुक्त भारत को बनाने के नारे हाथ मे लिए हुए बच्चों ने लोगो को जागरूक किया। बच्चों ने भ्रष्टाचार दुख का कारण है दंड एक मात्र इसका निवारण है, घूस लेना पाप है यहीं से भ्रष्टाचार की शुरुआत है, भ्रष्टाचार जड़ से मिटाना है हमें यह अभियान चलाना है, आदि नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया। रैली में वेद प्रकाश, शूरवीर सिंह चौहान, राजेंद्र नौटियाल, विनोद बहुखंडी, सुरेश शर्मा, पूर्णिमा राणा, कलम तोमर, नेहा अरोड़ा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *