किसानों को  दी किसान क्रेडिट कार्ड सहित फसल बीमा योजना की जानकारी

चमोली। विकासखंड के मिनी सचिवालय सोनला में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड सहित फसल बीमा योजना की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के टिप्स भी दिए गए। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। करोड़ों किसानों को किसान सम्मान निधि दी जा रही है। नहीं सब्सिडीपर कृषि उपकरण, बीज सहित दवाएं भी मिल रही है। नौटियाल ने कहा कि कोविड के दौर में केवल कृषि आधारित रोजगार ही चल पाया। ऐसे में साबित हो रहा है कि खेती किसानी स्वरोजगार के नए आयाम स्थापित कर रही है। मुख्य कृषि अधिकारी विजय प्रकाश मौर्य ने किसान क्रेडिट के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी। वहीं फील्ड सुपर वाइजर कुंदन सिंह ने बताया कि खरीफ में धान की फसल पर रूपये 17.47 तथा मंडुवा पर रूपये 19.23 का प्रीमियम देकर फसलों का बीमा ले सकते हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण बिष्ट ने भी विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *