एससी के लिए भी आरक्षित की जाए पालिका अध्यक्ष सीट
पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ नगरपालिका अध्यक्ष सीट ओबीसी वर्ग के आरक्षित होने की चर्चा के बाद अनुसूचित जाति के लोगों ने भी आवाज उठाई है। गुरुवार को कुमौड़ वार्ड के सभासद नीरज कुमार ने कहा कि नगरपालिका अस्तित्व में आने के बाद कभी यहां अध्यक्ष सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इस समुदाय के लोगों को हमेशा वोट बैंक के तौर पर ही देखा जाता है। सभासद नीरज ने शासन-प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को भी मौका मिलना चाहिए।

