बालिका गृह में मनाया गया महिला दिवस
पिथौरागढ़

सीमान्त क्षेत्र में अंतरास्ट्रीय महिला दिवस कार्ड उज्ज्वला पुनर्वास केन्द्र में मनाया गया। बालिका गृह में रंगोत्सव के साथ महिलाओं ने इसे बड़े ही धूमधाम से मनाया । 8 मार्च को विश्व महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। वही, निर्मला पाण्डेय ने कहा ये पर्व महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों व कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। इस दौरान हेमा कापड़ी, सुनीता चन्द, ममता लूंठी, प्रीती धामी, पूजा वल्दिया मौजूद रही।
