साइबर ठगों ने उड़ाए खाते से 61 हजार रूपए

पौड़ी।

बैंक खातों से ऑन लाइन धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे है। पौड़ी में एक व्यक्ति के दो अलग-अलग बैंक खातों से साइबर ठगों ने ऑन लाइन धोखाधड़ी कर करीब 61 हजार रुपए उड़ा दिए। साइबर ठगों ने बैंक से पैसा उड़ाने के लिए एक एप डाउनलोड करवाते हुए यह काम किया। प्रभावित ने इस मामले में पौड़ी कोतवाली पुलिस में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पौड़ी कोतवाली प्रभारी विनोद गुंसाई ने बताया है कि चमोली निवासी लक्ष्मण सिंह के बैंक खाते से ठगों ने 61 हजार उड़ा दिए। ठगों ने लक्षमण सिंह को मोबाइल केवाईसी को अपडेट करने के लिए कहा। साथ ही एक मोबाइल नंबर भी दिया गया। जिस पर लक्ष्मण सिंह ने कॉल किया। तो बताया गया कि अपने मोबाइल नंबर पर 10 रुपए का रिचार्ज करवा दें। लक्ष्मण सिंह ने 10 रुपए का रिचार्ज किया, लेकिन नहीं हुआ। इस पर ऑन लाइन 10 रुपए का रिचार्ज का ऑपशन दिया गया। लेकिन मोबाइल फिर भी रिचार्ज नहीं हुआ। इसके बाद साइबर ठगों ने एक एप डाउलोड करने के लिए कहा और इसके जरिए मोबाइल रिचार्ज करने के लिए कहा। लक्ष्मण सिंह ने इस एप का इस्तेमाल किया। साइबर ठगों ने इस एप लिंक के जरिए लक्ष्मण सिंह के बैंक खाते की पूरी जानकारी हासिल की और दो अलग-अलग खातों से 61 हजार 95 रुपए उड़ा लिए। जब लक्ष्मण सिंह के बैंक से पैसा निकला तो तब पता चला कि यह कंपनी का फोन नहीं था। इसके बाद कोतवाली पौड़ी में मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध ऑन लाइन धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच उप निरीक्षक कोतवाली किशन दत्त शर्मा को सौंप दी गई है। पुलिस जल्द ही मामले की तफ्तीश पूरी कर लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *