सांप के डसने से दो की मौत


रुद्रपुर। खटीमा में एक किशोरी सहित दो की सांप के डसने से मौत हो गई। मौत से दोनों के परिवारों में कोहराम मचा है। शुक्रवार देर रात माधो टांडा निवासी डोली कुमारी (17) पुत्री रमाकांत को गंभीर हालत में उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। किशोरी को सांप ने डस लिया था। काफी प्रयास के बावजूद किशोरी को नहीं बचाया जा सका। किशोरी का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इधर, खेतलसंडा मुस्ताजर निवासी देवकी राणा (30) पत्नी राहुल को गंभीर हालत में उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। चकरपुर चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी ने बताया कि महिला अपने मायके पहेनिया गयी थी, जहां उसे सांप ने डस लिया। महिला को जब तक अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन शव लेकर घर चले गए। जब तक पुलिस को सूचना होती, तब तक महिला का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *