सड़कों के निर्माण को लेकर लोनिवि दफ्तर में गरजे ग्रामीण


नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक की नैलचामी पट्टी के ग्रामीणों ने क्षेत्र में सड़कों के निर्माण को लेकर लोनिवि घुमेटीधार में ढोल दमाऊं के साथ प्रदर्शन धरना दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने करीब 4 घंटे तक विभागीय कार्यालय के बाहर धरना देते हुए नारेबाजी की। जिसके बाद ईई के लिखित आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना स्थगित किया। सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के लोगों ने घनसाली बाजार से लोनिवि कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। घुमेटीधार स्थिति विभागीय कार्यालय पहुंचे नाराज ग्रामीण लोनिवि व ईई के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। मल्याकोट के प्रधान यशवंत गुसांई ने कहा कि बीते कई वर्षों से क्षेत्रवासी भेलगडी-पांडव गांव, टुंगरी-कुली, चौंरा-भटवाड़ी, थौलधार-मयाली, डांगी-मलड सहित आधा दर्जन मोटरमार्गों के नवनिर्माण की मांग करते आ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *