गढ़वाल विवि की सूचनाएं अंग्रेजी और हिंदी में हों उपलब्ध


श्रीनगर गढ़वाल। एसएफआई छात्र संगठन ने गढ़वाल विवि के ओर से जारी की जा रही सूचानाओं को हिंदी और अंग्रेजी दानों भाषाओं में प्रेषित किए जाने की मांग की है। इस संदर्भ में संगठन के पदाधिकारी विवि के कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार से भी मिले। एसएफआई छात्र संगठन एवं बिड़ला परिसर छात्र संघ के कोषाध्यक्ष योगेश ने कहा कि गढ़वाल विवि में विभिन्न राज्यों के छात्र-छात्राएं यहां पर अध्ययरत हैं, ऐसे में गढ़वाल विवि प्रशासन के ओर से हिंदी भाषा में ही सूचनाएं प्रेषित होने पर छात्रों को समझने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने गढ़वाल विवि की ओर से जारी की जा रही अधिसूचनाओं को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध करवाए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *