सात दिवसीय विशेष शिविर आरंभ
कोटद्वार। एकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत पब्लिक इंटर कालेज सुरखेत की रासेयो इकाई का विशेष शिविर समाज को नशामुक्त करने के संकल्प के साथ आरंभ हो गया है।
अंगीकृत ग्राम धरासू में आयोजित शिविर का आरंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यराज सिंह नेगी, पीटीए अध्यक्ष कीरत सिंह चौहान, एस एम सी अध्यक्ष सोनिया देवी व विद्यालय प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वक्ताओं ने कहा कि एन एस एस छात्र-छात्राओं को अध्ययन के साथ समाज और राष्ट्र निर्माण कार्यों से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यराज सिंह नेगी ने कहा कि अनुशासन जीवन निर्माण का प्रथम सोपान होता है। मेहनत और ईमानदारी से हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान शिविर में प्रतिभाग कर रहे समस्त स्वयं सेवी मौजूद रहे।
