पूर्व मुख्यमंत्री नायडू को झटका, जमानत याचिका खारिज


अमरावती

आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने भ्रष्टाचार के तीन मामलों में पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री ने जमानत याचिका दाखिल की थी।
वकील कृष्ण मूर्ति ने कहा, आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने इनर रिंग रोड, फाइबर नेट और अंगल्लू 307 मामलों में टीडीपी प्रमुख और पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की जमानत याचिका खारिज कर दी है।इसके पहले आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नायडू की जमानत याचिका पर विजयवाड़ा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। एसीबी अदालत ने कथित करोड़ों रुपये के कौशल विकास घोटाला मामले में गुरुवार को तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख की रिमांड 19 अक्टूबर तक बढ़ा दी।
आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख को पिछले माह आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने कथित करोड़ों रुपये के कौशल विकास घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था, जिससे राज्य में राजनीतिक उथल-पुथल मच गई और कई टीडीपी नेताओं ने आरोप लगाया कि नायडू को झूठे आरोपों के आधार पर पकड़ा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *