पशु विकास केन्द्र में बहुत पुराना सीमन डाल रहे प्रभारी
सीतापुर 5 अगस्त
सरकार द्वारा अच्छी नस्लों के बुल्स का सीमन तैय्यार कर पशु पलकों के पशुओं में अच्छी और दुधारू नस्लों के लिये चलाई जा रही योजनाओं में केन्द्रों पर अनदेखी के चलते पशुपालकों में चिंता उत्पन्न हो गयी है। क्योंकि देबियापुर केन्द्र प्रभारी द्वारा मनमानी करते हुये पशुओं में 28 मई 2015 का पुराना एक्सपायर सीमन डाला जा रहा है। जिसकी वजह से कई पशुपालकों व केन्द्र प्रभारी के बीच तू तू मै मै भी होती देखी गयी है। कई पशुपालकों जहांगीराबाद निवासी कमलेश कुमार, वेद प्रकाश एवं देवरियाखुर्द गांव के पशुपालक सुशील कुमार शर्मा, अरुण तिवारी, नरेन्द्र वर्मा व सहजराम वर्मा तथा छठवान के बैजनाथ वर्मा, हरिनाम वर्मा व गोविन्द वर्मा और नरेन्द्रपुर के पशुपालक श्रवण वर्मा व सिरसा कोडरा निवासी सुरेश कुमार आदि ने शिकायत की है कि सीमन पुराना होने के कारण कई कई बार डलवाना पड़ता है। जिससे हम लोगों को मजबूरी में ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ रहा है। साथ ही पैसों का गलत तरीके से दुरपयोग कराया जा रहा है। इस सम्बन्ध में जब केन्द्र प्रभारी इंद्रमोहन त्रिपाठी से बात की गई तो केन्द्र प्रभारी ने बताया कि जो सीमन मुझे मिलता है वह मैं डालता हूँ फिर भी लोग काफ ी नाराज हो जाते हैं। मेरे केन्द्र पर 24 जुलाई 2022 को ही सीमन आया है। जो सात वर्ष पूर्व वर्ष 2015 का बना है। सीमन एक्सपायर नहीं है लेकिन लोगों को समझाना मुश्किल है।
