सौतेली मां के खिलाफ मासूम पहुंचा थाने, बयां किया दर्द; हैरान करने वाला मामला

देहरादून।  एक मासूम बच्चा अपनी सौतेली मां के खिलाफ शिकायत लेकर कोतवाली जा पहुंचा। बच्चे ने रोते हुए पुलिस को बताया कि उसकी मां उसको प्रताड़ित करती है जिस कारण वह शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा हैं। पुलिस ने बच्चे के माता पिता को बुलासकर उन्हें हिदायत देकर बच्चे को उनके साथ भेज दिया।
मंगलवार को कोतवाली में एक मासूम बच्चा रोता हुआ पहुंचा। मासूम बच्चे ने कोतवाली में मौजूद पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसकी सौतेली मां उसे आए दिन मारती पीटती है व प्रताड़ित करती है। मासूम बच्चे की शिकायत के बाद पुलिस ने सौतेली मां व पिता को कोतवाली बुलाया तथा उनसे सख्त पूछताछ की। पुलिस ने माता पिता को सख्त चेतावनी दी कि यदि बच्चे को प्रताड़ित किया तो फिर कार्रवाई होगी। पिता के समझाने के बाद बच्चा अपने माता पिता के साथ घर वापिस लौट गया। पुलिस ने बताया कि माता-पिता को समझा दिया गया है और माता-पिता से भविष्य में पुनः ऐसी स्थिति सामने ना आने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *