भूपाल और रेवाधर अध्यक्ष बने


चम्पावत। वन कर्मचारी संघ और वन बीट अधिकारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। सर्व सम्मति से रेवाधर जोशी को सहायक वन कर्मचारी संघ और भूपाल सिंह रावत को वन वीट अधिकारी संगठन का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा मोहन चंद्र पांडेय को सहायक वन कर्मचारी संघ का प्रभागीय मंत्री, चतुर सिंह को उपाध्यक्ष, प्रकाश गिरी को संगठन मंत्री और रियाज अहमद को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इधर हरीश चंद्र जोशी को वन वीट अधिकारी संगठन का मंत्री चुना गया। हेमलता जोशी महिला उपाध्यक्ष, विनोद प्रकाश जोशी कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान प्रकाश गिरी, विनोद प्रकाश जोशी, शंकर सिंह सामंत, मोहन पांडेय, रियाज अहमद ,आनंद गिरी, जगत सिंह, गरिमा रावत, हेमा बोहरा, कविता पांडेय, रेखा भट्ट मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *