शिविर में 15 यूनिट रक्तदान किया

चम्पावत। टनकपुर उपजिला अस्पताल में लायंस क्लब ने एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें 15 यूनिट रक्तदान ब्लड बैंक को दिया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन खटीमा से आए डॉ़ सुभाष यादव ने किया। लायंस क्लब के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने बताया कि एकदिवसीय रक्तदान शिविर में 15 यूनिट ब्लब बैंक को दिया गया। बताया किसी भी व्यक्ति को आवश्यकता होने पर यह ब्लड उसके काम आएगा। कार्यक्रम का संचालन संजय अग्रवाल और राजीव आर्य ने किया। यहां सचिव रचित महरोत्रा, कोषाध्यक्ष दीपक छतवाल, विनय अग्रवाल, संजय छतवाल, आलोक अग्रवाल, मनी छतवाल, रुपम अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, पुनीत शारदा, गौरव अग्रवाल, दीपक शारदा आदि लोगों ने एक-एक यूनिट ब्लड डोनेट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *