महिला ने लगया रिश्तेदार पर मकान कब्जाने का आरोप


रुड़की। लंबे समय से बीमार पति का एम्स ऋषिकेश में इलाज करा रही एक महिला के मकान पर उसी के एक रिश्तेदार ने कब्जा कर लिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के मुंडलाना निवासी अनीसा पत्नी अब्दुल रहीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति काफी समय से बीमार है। पिछले कई महीनों से वह अपने पति का उपचार एम्स ऋषिकेश में करा रही है। जहां पर उसका एक पुत्र भी रहता है। आने-जाने से बचने के लिए वह अपने पुत्र के पास किराए के मकान में ही ऋषिकेश में रह रही थी। उसके पति अस्पताल में ही भर्ती हैं। वह मकान में ताला लगाकर गई थी। आरोप है कि उसी के एक रिश्तेदार ने मकान का ताला तोड़कर उस पर कब्जा कर लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *