युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शुरूआती जांच में सामने आया है कि युवक काफी समय से बीमार था और नशे का आदि था। वह अक्सर आत्महत्या करने की बात करता था। शहर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि हरकी पैड़ी पुलिस चौकी पर पालिका बाजार में एक युवक के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। जिस पर चौकी प्रभारी आनंद मेहरा मौके पर पहुंचे और फांसी पर लटक रहे शव को नीचे उतरवाया। युवक की पहचान रवि चक्रवर्ती (37) पुत्र मोहन चक्रवर्ती निवासी पालिका बाजार हरिद्वार के रूप में हुई। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि पता चला है कि युवक काफी समय से बीमार था और नशा करने का आदी था। उसकी पत्नी व पड़ोसियों ने बताया कि रवि अक्सर आत्महत्या करने की बात करता था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *