देशी और विदेशी मदिरा की दुकानों का आंवटन

हरिद्वार। गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम पीएल शाह (प्रशासन) के दिशा-निर्देशन में वर्ष 2023-24 की शेष अवधि के लिए मदिरा की फुटकर दुकानों देशी शराब व वीयर एवं विदेशी मदिरा के लिये आमंत्रित निविदाओं को खोला गया। टेंडर प्रक्रिया के तहत विदेशी मदिरा दुकान लक्सर फ्लाई ओवर तथा देशी मदिरा दुकान सब्जीमण्डी, पूर्वावली, डाटपट्टी तथा लक्सर स्टेशन रोड के लिये कुल 17 आवेदन प्राप्त हुये थे। जिनमें से सबसे अधिक राजस्व प्राप्त होने के आधार पर विदेशी मदिरा दुकान-लक्सर फ्लाई ओवर को दीपक कुमार निवासी फेरूपुर रामखेड़ा हरिद्वार को, देशी मदिरा दुकान-सब्जीमण्डी को राजू निवासी खंजरपुर रूड़की हरिद्वार को, पूर्वावली दुकान को सोनिका कटारिया निवासी खाताखेरी हरिद्वार को, डाटापट्टी दुकान को अनुज कुमार निवासी बेहडकी सैदाबाद भगवानपुर को तथा दुकान लक्सर स्टेशन रोड को शिव कुमार निवासी भलस्वागाज झबरेड़ा हरिद्वार के नाम आवंटित की गयी। इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्र, आबकारी निरीक्षक संजय सिंह रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *