56 छात्र-छात्राओं का एनसीसी के लिए हुआ चयन
विकासनगर। आशा राम वैदिक इंटर कॉलेज विकासनगर के नए भवन बाबूगढ़ में शनिवार को एनसीसी सीनियर डिवीजन की भर्ती की गई। जिसमें 108 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 56 छात्र-छात्राओं को चयन किया गया। एनसीसी भर्ती के लिए देहरादून से आए हवलदार कुलदीप रावत, सूबेदार अजय थापा व विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल सिंह नेगी सभी छात्र-छात्राओं को एनसीसी के प्रति मोटिवेट करते हुए कहा कि कैसे कठिन परिस्थितियों में एनसीसी कैडेट्स सेना के साथ काम करता है और देश के काम आता है। पूर्व एनसीसी अधिकारी संजय कुमार बिश्नोई ने सभी छात्र-छात्राओं को एनसीसी के फायदे बताए। कहा कि एनसीसी अनुशासन और एकजुट होकर रहने की भावना विकसित करता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अग्निवीर योजना में एनसीसी से क्या लाभ हो सकता है, इसके बारे में भी बताया। तत्पश्चात देहरादून से आयी आर्मी की टीम ने सभी प्रतिभागियों से भाग दौड़, पुश उप, सीट उप, करवाया। जिसमें सभी प्रतिभागियों ने जमकर पसीना बहाया, जिनमें से 108 को रिटर्न परीक्षा में बैठाया गया उनमें से 56 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पास कर एनसीसी के लिए चुना गया। इस दौरान सीनिय डिवीजन एनसीसी अधिकारी हिमांशु वर्मा, जूनियर डिवीज़न एनसीसी अधिकासी विभा, मोहन बिष्ट, नीरज, मोहन तोमर, सोहन सिंह, पियूष नेगी, दीपक सिंह, मनोज चौहान, आदि मौजूद रहे।
