चोरी के 95 ड्रमों के साथ तीन पकड़े
रुडकी। कबाड़ के गोदाम से चोरी हुए ड्रमों के साथ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चानचक गांव निवासी दानिश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 31 जुलाई की रात को चोरों ने उनके कबाड़ के गोदाम से 100 ड्रम चोरी कर लिया था। बुधवार रात पुलिस ने तीन आरोपियों को 95 ड्रमों के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपने नाम अरुण कुमार व कोकीन निवासी सिकंदरपुर भैंसवाल, फरमान निवासी मक्खनपुर बताया है।
