किशोरी भगाने के मामले में दो गिरफ्तार


चमोली। थाना थराली पुलिस ने नाबालिग लापता को 12 घंटों में सकुशल बरामद कर बड़ी सफलता पाई है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शनिवार को एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसकी नाबालिग लड़की शनिवार शाम को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। काफी तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चल रहा है। मामला नाबालिग एवं महिला संबंधी होने के कारण तत्काल अभियोग पंजीकृत कर नाबालिग की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित की गई। शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर थाना थराली पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटों के भीतर ही नाबालिग गुमशुदा को ग्राम थाला से सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में रोशन पुत्र कुंवर सिंह निवासी मुबारकपुर डबास थाना किराड़ी दिल्ली हाल कंधार गरूड बागेश्वर तथा नीतीश पुत्र किशन चंद निवासी रीठा कंधार तहसील गरूड जिला बागेश्वर को गिरफ्तार कर वाहन संख्या एचआर 98 जे 5833 को सीज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *