चमोली करंट हादसे मेंमृत व्यक्तियों को दी श्रद्धांजलि
चमोली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक चमोली कार्यालय गोपेश्वर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा चमोली हादसे में मृत व्यक्तियों को श्रद्धांजलि दी गयी और घायलों के उत्तम स्वास्थ्य और जल्दी स्वस्थ होने की कामना की गई। सोमवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय में चमोली जिले के जिला कार्यकारिणी के साथ ही नगर कार्यकारिणी एवं विभाग व प्रान्त के सभी स्वयं सेवकों द्वारा चमोली हादसे में मृत व्यक्तियों को 2 मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गयी। इस मौके पर जिला संघचालक राजेन्द्र पंत, सह जिला संघ चालक शान्ति प्रसाद भट्ट, नगर संघ चालक जयन्ती प्रसाद जोशी, जिला प्रचारक राहुल, जिला कारवां कालिका, जिला बौधिक शिक्षण प्रमुख दिनेश मैन्दोली, अजय कप्रवान नगर कारवां, रघुबीर बर्तवाल आदि मौजूद थे।
