सैनी महासभा ने  किया नव निर्वाचित राज्य सभा सांसद का स्वागत

विकासनगर। उत्तराखंड सैनी महासभा की पछुवादून इकाई ने नव निर्वाचित राज्य सभा सांसद डा. कल्पना सैनी का विकासनगर पहुंचने पर स्वागत किया गया। राज्य सभा सांसद सोमवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के आवास पर आयोजित समारोह में शिरकत करने पहुंचीं थीं। उन्होंने पछुवादून के विकास में अपना योगदान देने का आश्वासन दिया। विकासनगर पहुंचने पर सैनी महासभा की ओर से नगर के एक होटल में नव निर्वाचित राज्य सभा सांसद का स्वागत किया गया। एसजीआरआर इंटर कॉलेज सहसपुर के प्रधानाचार्य रविंद्र सैनी ने कहा कि समाज से राज्य सभा सांसद चुने जाने पर पूरे समाज में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में सैनी समाज ने हमेशा से ही अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके लिए उन्होंने भाजपा के प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। नव नियुक्त राज्य सभा सांसद ने कहा कि सैनी समाज के साथ ही सभी वर्गों के हितों के लिए सांसद के तौर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगी। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में वे पछुवादून के विकास में योगदान देंगी। इस दौरान चौ. यशपाल सैनी, चौ. जितेंद्र सैनी, संजय सैनी, रामनाथ, रघुनाथ, अनिल कुमार, कृतराम वर्मा, डा. जगवीर सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *