लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का ऐलान, PM Modi ने दी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री रहे लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की है। लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की है। लाल कृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च सम्मान दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट पर लिखा कि मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी। हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं।

एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि सार्वजनिक जीवन में आडवाणी जी की दशकों लंबी सेवा को पारदर्शिता और अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता द्वारा चिह्नित किया गया है, जिसने राजनीतिक नैतिकता में एक अनुकरणीय मानक स्थापित किया है। उन्होंने राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान को आगे बढ़ाने की दिशा में अद्वितीय प्रयास किए हैं। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है।’ मैं इसे हमेशा अपना सौभाग्य मानूंगा कि मुझे उनके साथ बातचीत करने और उनसे सीखने के अनगिनत अवसर मिले।

वर्तमान में बीजेपी को लालकृष्ण आडवानी को यहां तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका रही है। भारतीय जनता पार्टी के फाउंडिंग सदस्य रहे है, जो आज देश की सबसे मजबूत पार्टी रही है। भाजपा के साथ उनका पूरा साथ रहा है। वहीं राम मंदिर के निर्माण और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद ये फैसला किया गया है। इससे पहले कर्पूरी ठाकूर को भी भारत रत्न से नवाजे जाने की घोषणा की गई है। कर्पूरी ठाकूर से जयंती से एक दिन पहले ये घोषणा की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *