प्रदेश महिला कांग्रेस का राज्य सरकार के खिलाफ सचिवालय कूच

देहरादून
प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड की सीबीआई जांच करने एवं मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल को बर्खास्त करने की मांग को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए सचिवालय तक कूच किया, लेकिन पुलिस ने सुभाष रोड पर बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया। इस बीच पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और बाद में सभी बैरीकैडिंग पार करने लगे लेकिन पुलिस ने कामयाब नहीं होने दिया। बाद में सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। यहां महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में सैकड़ों महिलायें कांग्रेस भवन में इकटठा हुई और वहां से केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड की सीबीआई जांच करने, मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल द्वारा सरेआम एक युवक के साथ मारपीट किये जाने एवं देश को गौरवान्वित करने वाली महिला पहलवानों को न्याय दिलाये जाने के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के बीच प्रदर्शन करते हुए सचिवालय तक कूच किया, लेकिन पुलिस ने सुभाष रोड पर बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया। इस बीच पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। इसके बाद सभी बैरीकैडिंग पार करने लगे, लेकिन पुलिस ने कामयाब नहीं होने दिया। इस अवसर पर ज्योति रौतेला ने कहा है कि जब जब भाजपा सत्ता में आती है तो इनके मंत्री और विधायक जनता के साथ मारपीट करते हैं लेकिन सरकार व केन्द्रीय नेतृत्व की ओर से किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों ऋषिकेश में मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, गनर व पीआरओ ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होने के बाद भी आज तक मंत्री के खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की है। उन्होंने कहा कि आज तक अंकित भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर पर महिला पहलवान लगातार भाजपा सांसद पर शोषण का आरोप लगा रहे हैं लेकिन भाजपा अपने सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सांसद को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जायेगा। इस अवसर पर अनेकों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *