रैली निकाल जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

हल्द्वानी।

उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज सोमवार को तिकोनिया स्थित बुद्धपार्क से जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय तक रैली निकाल कर अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उपनल कर्मचारियों ने कहा है कि प्रदेश में जितनी भी सरकारे रही उन्होंने उपनल कर्मियों के प्रति कभी सकारात्मकता नही दिखाई। यही वजह है कि उपनल कर्मियों के कोरोना काल मे भी किये गए कार्य को सराहने के बजाए उन्हें नोकरी से निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी 9 सूत्रीय मांगों को यदि सरकार नही मानती है तो अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह से उपनल कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
रैली में मनोज जोशी, रमेश शर्मा, पूरन भट्ट, गणेश गोश्वामी, तेजा बिष्ट, ललित उपाध्याय, हर्षवर्धन लोहनी, दीप जोशी, गणेश पुरोहित, संजय पांडे, विनोद जोशी, सूंदर नैनवाल, मुकेश भट्ट, सुरेंद्र भनवाल सहित सैकड़ों कर्मचारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *