गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्व. सविता गर्ग की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित

सोलन।

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर वर्ष की तरह स्वर्गीय सविता गर्ग की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाला रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर की शुरुआत विद्यालय की प्रबंधन कमेटी के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा श्रद्धा सुमन अर्पित करके की गई। स्वर्गीय  सविता गर्ग के परिवार के सदस्यों ने सबसे पहले रक्त देकर रक्तदान शिविर के आयोजन का आरम्भ किया। यह जानकारी पीआरओ मीनाक्षी ठाकुर ने दी।  उन्होंने बताया कि  डॉक्टर रूप प्रीत कौर, लैब टेक्नीशियन संजय कश्यप, स्टाफ नर्स सुषमा कटोच, प्रमोद तथा कैलाश की निगरानी में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *