लावरिस पशुओं के गले में रेडिएम बेल्ट पहनाई

नई टिहरी। लोकहितम संस्था से जुड़े लोगों ने नई टिहरी शहर के विभिन्न स्थानों पर लावारिस घूम रहे जानवरों के गले में रेडिएम बेल्टों को पहनाया गया। समिति अध्यक्ष विकास चमोली ने बताया कि काले रंग के जानवरों को इस अभियान में ज्यादा वरीयता दी गई है। उन्होंने बताया कि रात के समय लावारिस पशु सड़कों पर घूमते हैं, कही बार बेवजह वह वाहनों की चपेट में आने से चोटिल हो जाते हैं। कहा कि पशुओं के गले में लगाई गई रेडिएम बेल्ट पर वाहनों की लाइट पड़ने वह दूर से ही चमक जाती है, जिससे लावारिस पशुओं के साथ होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। संस्था के सचिव अभिलाष बहुगुणा ने बताया इस अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा। मौके पर मनोज उनियाल, देवांक चमोली, अंकित जुयाल, पर्वत गुसाईं, योगेश बडोनी, राकेश गुनसोला आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *