होर्डिंग लगाकर लोगों को न घबराने को संदेश दें

हरिद्वार। पेट्रोल-डीजल की कमी के बीच मंगलवार दोपहर बाद डीएसओ केके अग्रवाल ने पेट्रोल पंप मालिकों की बैठक बुलाई। तहसील स्थित जिला खाद्य आपूर्ति विभाग में पेट्रोल पंप मालिकों को बुलाकर जल्द से जल्द शहर में स्थिति सामान्य करने की बात कही गई। जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने सभी पेट्रोल पंप मालिकों को अपने पेट्रोल पंप के बाहर होर्डिंग लगाकर लोगों से न घबराने का संदेश देने के आदेश भी दिए। इस दौरान पेट्रोल पंप मालिकों ने भी लोगों से अपील की है कि वह अपने वाहनों में जरूरत से ज्यादा ईंधन न भराएं और न ही रिस्टोर करें जिससे कि सभी को आराम से तेल मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *