राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में प्रवेश के लिए परीक्षा 18 दिसम्बर से
भोपाल।
राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज, देहरादून में प्रवेश के लिए 18 दिसम्बर को परीक्षा होगी। राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में आठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए विद्यार्थी आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। जुलाई 2022 सत्र में प्रवेश के लिए परीक्षा देश के चुनिंदा स्थानों पर होगी। इस परीक्षा के लिए विद्यार्थियों की आयु सीमा एक जुलाई 2022 को साढ़े 11 वर्ष से कम और 13 वर्श से अधिक नहीं होनी चाहिए। विद्यार्थी का जन्म दो जुलाई 2009 से पहले और एक जनवरी 2011 के बाद नहीं होना चाहिए।
