आरटीई के 1860 आवेदन पत्रों की जांच हुई पूरी

रुद्रपुर। आरटीई के तहत दाखिले के लिए अब अभी तक आवेदन पत्रों की जांच की जा रही थी। इसके बाद अब जांच पूरी हो चुकी है। जांच के दौरान एक व्यक्ति का जन्म प्रमाण पत्र निकला था उसको नगर निगम को जांच के लिए दे दिया गया था। इसके बाद 1860 आवेदन पत्र सही पाए गए। अब 25 मई को लॉटरी पद्धति के जरिए एडमिशन कराया जाएगा।
आरटीई में दाखिले के लिए लोगों ने अप्रैल माह से आवेदन करने शुरू कर दिए थे। इसके साथ ही सभी आवेदन पत्र जमा होने के बाद इसकी जांच भी शुरू कर दी गई थी। इस दौरान जांच में एक व्यक्ति ने बच्चे को दाखिला दिलाने के लिए फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर एडमिशन कराने का प्रयास किया था। लेकिन जांच में सामने आने के बाद निगम को बीआरसी से लेटर भी भेजा गया था। इसके बाद अन्य फार्म की जांच की गई थी। जांच के बाद सभी सही पाए गए थे। इस दौरान कुल 1860 आवेदन जांच में सही मिले थे। इसके बाद अब 15 मई को लॉटरी पद्धति के जरिए स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *