गुरुद्वारे की मांग को समिति ने सौंपा ज्ञापन
हरिद्वार।
गुरुनानक देव जी धर्म प्रचार समिति ने बैठक के दौरान अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष को गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी को लेकर ज्ञापन सौंपा। मांग उठाते हुए कहा कि सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव का ऐतिहासिक स्थान हरकी पैड़ी के पास चला आ रहा था। दोबारा से उसे स्थापित करने के लिए समिति लगातार प्रदर्शन व मांग करती आ रही है। मांग करने वालों में वालों में संरक्षक बाबा पंडत, अध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान, उपाध्यक्ष अनूप सिंह सिद्धू, हरमोहन सिंह, सुखदेव सिंह, उज्जल सिंह, लाहोरी सिंह, दलजीत सिंह मान, हरभजन सिंह, टेक सिंह, हरभजन सिहं बाजवा, सुदीप सलूजा आदि शामिल रहे।
