नैनीडांडा में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा स्थगित
पौड़ी। नैनीडांडा क्षेत्र में 17 दिसंबर को आयोजित होने वाली भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल स्थगित हो गई है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन देने के लिए नैनीडांडा क्षेत्र में 17 दिसंबर को यह यात्रा होनी थी। कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष जंगबहादुर नेगी और यात्रा संयोजक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि भव्य यात्रा की तैयारियां की जा रही है। और जल्द ही अगली तिथि इसके लिए घोषित कर दी जाएगी।
