समाज का हित चाहने वालों को देंगे समर्थन

 

रुड़की। नव वर्ष के अवसर पर झबरेड़ा में अग्रवाल समाज के लोगों की बैठक अग्रवाल समाज अध्यक्ष रजनीश सिंघल के आवास पर हुई। इस मौके पर अध्यक्ष रजनीश सिंघल ने कहा कि इस दौर में बिना संगठन के किसी भी समाज या पार्टी का विकास संभव नहीं है। एकता में सबसे बड़ा बल है। समाज के लोगों को एकजुट होकर एक-दूसरे का सुख-दुख में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी समाज के लोगों को एकजुट होकर उस पार्टी को समर्थन करने का निर्णय लिया जो पार्टी अग्रवाल समाज के हितों के विषय में सोचेगी। इस अवसर पर शिवकुमार, अनुज कुमार कपिल, मंगल, सुनील कुमार, अमित कुमार, विपिन कुमार गर्ग, सुधीर कुमार गोयल, शुभम गोयल, रजत सिंघल, उदित, मोहित, सत्येंद्र मित्तल, सुभाष चंद्र गुप्ता, प्रवीण कुमार, राहुल गर्ग, पवन कुमार गुप्ता, विकास मित्तल, चेतन दास आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *