भोगपुर में खनन से लदे वाहनों को रोककर चार घंटे तक हंगामा काटा

रुड़की। भोगपुर गांव में खनन सामग्री से भरे एक डंफर ने रास्ते से जा रही गाय को टक्कर दी। इसके चलते गाय की मौत हो गई। सूचना पर गाय स्वामी के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर रास्ता बंद कर दिया। खनन के ओवरलोड वाहनों को गांव से नहीं गुजरने देने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। करीब चार घंटे तक रास्ता बंद रखने के बाद प्रशासन के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।

सुल्तानपुर की भिक्कमपुर चौकी क्षेत्र के भोगपुर गांव के पास गंगा और वन विभाग की भूमि में प्रशासन की ओर से खनन पट्टा आवंटित किया गया है। इसके चलते खनन सामग्री से भरे वाहनों को स्टोन क्रशर तक जाने के लिए भोगपुर गांव से गुजरना पड़ता है। रविवार सुबह खनन सामग्री से भरे एक डंपर ने रास्ते से गुजरती एक गाय को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गाय स्वामी व ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली तो बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचकर उन्होंने रास्ते को बंद कर दिया। ग्रामीणों ने गांव से गुजर रहे खनन सामग्री से भरे ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर भिक्कमपुर चौकी पुलिस व लक्सर कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नही माने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *