देसी शराब के 106 पव्वे बरामद

रुड़की। पुलिस ने दो लोगों से सौ से अधिक देसी शराब के पव्वे बरामद किए है। गंगनहर कोतवाली इंस्पेक्टर एश्वर्य पाल ने बताया कि कांस्टेबल सुशील कोठियाल और अनिल कुमार ने हरिजन बस्ती रविदास मंदिर के पास रहीमपुर निवासी सीखचंद और करन निवासी पूर्वी अंबर तालाब को पकड़ा। तलाशी में दोनों के पास से देसी शराब के 106 पव्वे बरामद किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *