रुड़की में आज 2222 बच्चों को लगेगी वैक्सीन

 

रुड़की। आज से पंद्रह प्लस छात्र-छात्राओं को कोविडरोधी टीका लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई। सोमवार को सात स्कूलों में वैक्सीन लगायी जाएगी। शीतकालीन अवकाश के चलते बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए बुलाया जा रहा है। पिछले साल जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। फ्रंट लाइन वर्करों, साठ प्लस के बाद पैंतालीस प्लस और फिर 18 प्लस के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। अब सरकार ने 15 प्लस के किशोर-किशोरियों के लिए भी टीकाकरण अभियान शुरू किया है। इस उम्र के बच्चे स्कूली छात्र-छात्राएं हैं। कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के मामले भी सामने आने लगे हैं। बच्चों की सुरक्षा के लिए सोमवार से वैक्सीनेशन शुरू हेना है। स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा विभाग से बच्चों का डाटा मिला था जो शुरुआती सूची मिली है उसमें करीब दस हजार बच्चे शामिल हैं। सोमवार को वैक्सीनेशन के पहले दिन नगर में सात स्कूलों में कोविडरोधी टीका लगाया जाएगा। स्कूलों में ही टीकाकरण होगा। पहले दिन सात स्कूलों में 2222 बच्चों को वैक्सीन लगाने का पहले दिन का लक्ष्य है। सेशन साइट व्यवस्थापक रामकेश गुप्ता ने बताया कि स्कूलों में शीतकालीन अवकाश शुरू हो गए हैं। वैक्सीन लगाने के लिए बच्चों को स्कूल बुलाया जाएगा। पहले दिन जिन बच्चों को वैक्सीन लगनी है उनको जानकारी दे दी गई है। अब तक 33 स्कूलों की सूची विभाग को मिली है। पहली सूची में 25 स्कूल शामिल थे। सात जनवरी तक इन स्कूलों में वैक्सीनेशन लक्ष्य पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *