गांवों को राजस्व पुलिस के अधीन रखे जाने की माँग की

नई टिहरी।

नरेन्द्रनगर के गजा तहसील के अंतर्गत 16 ग्राम पंचायतों को पुलिस चौकी गजा में शामिल किये जाने का क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने विरोध किया है। उन्होंने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन प्रेषित करते हुये कहा कि उनकी मांग नहीं मानी गई तो उनकों आंदोलन के लिये बाध्य होना पड़ेगा। नरेन्द्रनगर ब्लॉक के प्रधान संगठन अध्यक्ष धन सिंह ने कहा कि नगर पंचायत गजा के अंतर्गत पुलिस चौकी खोला जाना प्रस्तावित है। बताया उन्हें ज्ञात हुआ कि क्षेत्र के न्याय पंचायत मणगांव के करीब 16 ग्राम पंचायतों को गजा पुलिस चौकी के अधीन लाया जा रहा है। कहा अभी तक सभी ग्राम पंचायतों का रिकार्ड देखा जाय तो कही भी किसी के विरुद्ध एक भी एफआरआई दर्ज नहीं है। गांव के पुलिस चौकी के अधीन होने पर गांव में होने वाले आपसी विवाद पुलिस चौकी तक पहुंचेंगे, और ग्रामीणों को बिना वजह कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पडेंगे, जिससे आपसी भाई चारा भी संकट में पड़ जाऐगा। उन्होंने न्याय पंचायत मणगांव के अधीन आने वाले सभी गांवों को राजस्व पुलिस के अधीन रखे जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जोत सिंह, चंदन सिंह, रामल लाल गैरोला, विनोद चौहान, अनिल कुमार, मीनाक्षी उनियाल, किरन बिजल्वाण, भारती सजवाण, दिनेश बिजल्वाण, पिंकी चौहान, लक्ष्मी देवी आदि मौजदू थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *