जनता को गुमराह कर रही प्रदेश सरकार : राणा

नई टिहरी।

बढ़ते पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता औतार सिंह राणा भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताया है। कहा भाजपा के लोग पेट्रोलियम पदार्थों के दामों के बारे में निजी कंपनियों का हवाला देकर जनता को गुमराह करने में लगे है। कहा जब पश्चिम बंगाल में चुनाव थे तब करीब दो माह तक पेट्रोलियम पदार्थों के दामों किसी प्रकार की वृद्धि नहीं हुई, इससे स्पष्ट होता है यह सब सरकार के इशारों पर होता है। लगातार बढ़ते पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद्य सामग्री के दामों से आम जनता तस्त है, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है। कांग्रेस और भाजपा की करनी और जमीन-असामन का अंतर है। कहा बीते 21 वर्षों में कांग्रेस और भाजपा ने उत्तराखंड को बारी-बारी से लूटने का काम किया है,जिसे अब और बर्दास्त नहीं किया जाऐगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *