केके गौतम बने सपा के प्रदेश प्रवक्ता
विकासनगर
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण सचान ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विकासनगर निवासी केके गौतम को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने नव मनोनीत पदाधिकारी से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी की मजबूती को काम करने की अपील की है।
