वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ज्ञापन भेजा

श्रीनगर गढ़वाल

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कर्मचारी नेता मनोज सिंह नेगी ने केंद्रीय स्वायत्त संस्थाओं के कर्मचारियों को भी उपादान(ग्रेज्यूटी) दिए जाने की मांग की है। इस संदर्भ में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उन्होंने ज्ञापन भेजा है। नेगी ने ज्ञापन में कहा है कि वर्तमान में केवल न्यू पेंशन अंशदान से आच्छादित केंद्रीय कर्मचारियों को सेवा के दौरान मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को पारिवारिक पेंशन व सेवानिवृत्त के बाद उपादान दिया जा रहा है। जबकि शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के अधीन विभिन्न स्वायत्त संस्थाओं केंद्रीय विश्वविद्यालय, एनआईटी, आईआईटी, आईआईएम, केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय के कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री से शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के अधीन विभिन्न स्वायत्त संस्थाओं में कार्यरत एनपीएस से आच्छादित कर्मचारियों को भी केंद्र कर्मचारियों की भांति सेवा के दौरान मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को पारिवारिक पेंशन व सेवानिवृत्ति के बाद उपादान देने की मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार किए जाने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *