सेलाकुई में टॉयकैथॉन-2021 की शुरुआत

विकासनगर

केंद्र सरकार की ओर से आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत शुरू किए गए टॉयकैथॉन-2021 की शुरुआत सेलाकुई के जेबीआईटी में की गई। आयोजन के तहत कई प्रतिभागी की ओर से अपने हाथों से बनाए गए खिलौनों, आकर्षक वस्तुओं रखी गई हैं, जिन्हें आयोजन के समापन पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजन की शुरुआत पर बतौर मुख्य अतिथि श्री देव सुमन विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. पीपी ध्यानी ने कहा भारत खिलौनों और खेलों का उपयोग करने का केंद्र होने के बावजूद अग्रणी निर्माता नहीं है। खिलौनों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए टॉयकैथॉन की शुरुआत की गई है। जिसके तहत भारतीय सभ्यता, इतिहास, संस्कृति, पौराणिक कथाओं और लोकाचार पर आधारित खिलौनों और खेलों को बढ़ावा दिया जा सके। बताया कि इसके लिए देशभर में 87 नोडल केंद्र बनाए हैं, जिनमें उत्तराखंड के जेबी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को भी नोडल केंद्र बनाया गया है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अपने उत्पादों में निखार लाने को प्रेरित किया। इस दौरान रोमिंदर सिंह बेदी, डा. अमित कुमार बंसल, डा. बीके सिंह, संदीप सिंघल, रजत सिंघल, डा. विशांत कुमार, मनोज चौधरी, पुनीत कुमार, लाखन सिंह, दीपक अग्रवाल, वजाहत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *