एसडीएम से की रसोई गैस सिलेंडर में घटतौली की शिकायत
विकासनगर
ह्यूमन राईट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने स्थानीय गैस एजेंसियों पर गैस सिलेंडर में घटतौली का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की है। उन्होंने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर रसोई गैस सिलेंडर की घटतौली की जांच कर कार्रवाई का अनुरोध किया है। बताया कि एजेंसी के सेल्समैन जो सिलेंडर घर-घर सप्लाई कर रहे हैं, उनमें एक से तीन किलो तक गैस कम निकल रही है। इतना ही नहीं, सेल्स मैन सिलेंडर तोल कर भी उपभोक्ताओं नहीं दे रहे हैं। उन्होंने एसडीएम से जल्द मांग पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की मांग की है।
