कार दुर्घटना में एक की मौत दो घायल

पौड़ी।

ब्लाक पाबौ की चपलोडी-कुल्याणी सड़क पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के बाद स्वास्थ्य केंद्र पाबौ से छुट्टी दे दी गई है। हादसा सोमवार रात उस समय हुआ जब एक ही परिवार के तीन लोग शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। विकास खंड पाबौ के सैंजी गांव निवासी दो भाई विक्रम ‌सिंह और प्रताप सिंह भंडारी ग्रामीण गुलाब सिंह भंडारी (चालक/वाहन स्वामी) के साथ सोमवार देर शाम देवकोट गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जहां से लौटते समय चपलोड़ी-कुल्याणी मोटर मार्ग पर उनकी कार मणकोली के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे की वजह तीव्र मोड़ और ढलान बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में भर्ती कराया गया। पाबौ चौकी प्रभारी सूरत शर्मा ने बताया कि हादसे में विक्रम ‌सिंह (52) पुत्र स्व.दर्शन सिंह भंडारी की मौत हो गई है। जबकि प्रताप सिंह और गुलाब सिंह भंडारी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *