दामाद पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप


रुद्रपुर। दामाद पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। खटीमा निवासी परविन्द कुमार उर्फ सोनू ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन का विवाह नौ माह पूर्व सतेन्द्र निवासी लौका के साथ हुआ था। शादी के बाद से सतेंद्र उसकी बहन के साथ विवाद करने लगा। जब उसके पिताजी सुदामा प्रसाद व मां इन्द्रावती ने 2 नवंबर को सतेंद्र को समझाने की कोशिश की तो उसने खुद को नेता बताते हुए अभद्रता कर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सतेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *