अधिशासी अधिकारी भर्ती परीक्षा को 27 केंद्र बनाए, 11323 अथ्यर्थी पंजीकृत
रुद्रपुर। लोक सेवा आयोग की अधिशासी अधिकारी कर एवं राजस्व निरीक्षक की भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए कुल 11323 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। रुद्रपुर में परीक्षा के लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं, 7926 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। पहली पाली में सुबह 9 से 11 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दिन में 1 से शाम 4 बजे तक होगी। वहीं अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह ने बताया कि परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए खटीमा में तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट, नगर निगम रुद्रपुर क्षेत्र में 7 सेक्टर बनाए गए हैं। 4 सेक्टर मजिस्ट्रेट आरक्षित किए गए हैं। रुद्रपुर में परीक्षा के लिए 19 और खटीमा में 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लागू रहेगी।
