पीएचसी सेलाकुई के सीनियर फार्मासिस्ट को सम्मानित किया
विकासनगर
नगर क्षेत्र के समाज सेवियों और जन प्रतिनिधियों की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सेलाकुई के सीनियर फार्मासिस्ट कृष्णानंद रतूड़ी को कोरोना काल में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। समाज सेवियों ने उन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही, कोरोना काल में उनकी सेवाओं की प्रशंसा भी की। इस मौके पर रविंद्र मोहन पांडे, राजेन्द्र प्रसाद, शूरवीर सिंह, वीर सिंह, हरीश बैंजवाल, प्रकाश बिष्ट आदि मौजूद रहे।
