एटीएम बदल कर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार


कोटद्वार,

कोटद्वार पुलिस ने मदद करने के नाम पर एटीएम बदल कर ठगी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 15 फरवरी को मानपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने एसबीआई में उनकी मदद करने के बहाने एटीएम बदलकर 65,700 की धनराशि अपने खाते से निकलने की सूचना उन्होंने कोटद्वार थाने में दी। जिसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है और शनिवार की देर शाम दो अभियुक्तों को बालासौड़ तिराहे से गिरफ्तार किया। जिसमें दीपक लोगों के साथ ठगी करता था और संदीप वहीं पास में रहकर रेकी करता रहता था। एएसपी शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि यह लोग राज्य के अन्य शहरों में भी रुड़की हरिद्वार लक्सर डोईवाला में भी इन्होंने इसी तरह से लोगों के साथ ठगी की। इनके पास से 45 अन्य बैंकों के एटीएम कार्ड, 26500 रुपये और अर्टिगा कार जब्त की गई। उन्होंने बताया कि हम लोग ऐसे लोगों को निशाना बनाते थे जो एटीएम चलाने में परेशानी आती थी और हम उनका बातों बातों में पासवर्ड भी पूछ लेते थे। दोनों को कोटद्वार पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *