स्वास्थ्य शिविर 110 मरीजों की जांच


बागेश्वर। वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में भैरूचौबट्टा में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित हुआ। शिविर का शुभारंभ भैरूचौबट्टा के ग्राम प्रधान नवीन चंद्र और संवाद वैलफेयर सोसाइटी के संरक्षक जयंत भाकुनी, अध्यक्ष संतोष फुलारा और सचिव अंजू पांडे ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में भैरूचट्टा, कुमालदेव, बनिया उडियार, घटीगाड़, तिलाड़ी, रेखाड़ी, स्यूनेबाड़ सहित आसपास के ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में जांच के बाद जरुरतमंदों को निशुल्क दवा भी वितरित की गई। आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. एंजल पटेल और एलोपैथी चिकित्सक डॉ. चंदन कुमार चौहान ने बताया कि शिविर में पेट संबंधी बीमारी और हड्डी जोड़ों में दर्द के अधिक मरीज पाए गए। ग्रामीणों की जांच के बाद उन्हें खान पान में नियंत्रण और ठंडी चीजों से बचने की सलाह दी गई। शिविर में आसपास के गावों के पानी के सेंपल भी लिए गए। डॉ. पटेल ने बताया की अधिकांश बीमारियां पानी से फैलती हैं, इसलिए प्राकृतिक स्रोत से सेंपल लिए हैं। 72 घंटे के बाद रिपोर्ट मिलेगी। शिविर में उद्यान विभाग और मत्स्य विभाग ने भी अपने अपने स्टॉल लगाए। स्टॉल के माध्यम से किसानों को मटर, धनिया, मेथी सहित अन्य मौसमी सब्जी के बीजों का वितरण किया गया। शिविर में 110 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मौके पर फार्मासिस्ट नीलम खत्री, अनूप कुमार, मो. नाज़िम, उद्यान विभाग से एडियो अनिल कुमार, दान सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *