कोरोना की लहर पड़ी धीमी, आंगनबाड़ी भी खुले

बागेश्वर। जिले में कोरोना की लहर धीमी पड़ते ही आंगनबाड़ी केंद्र खुल गए हैं। लंबे समय से घरों में कैद बच्चे भी स्कूल आने में खुश दिखे। मालूम हो कि कोरोना की तीसरी लहर आते ही विद्यालयो में शिक्षण व्यवस्था बंद कर दी गई थी। जिसके बाद छात्रों को घर पर ही ऑनलाइन पठन पाठन करना पड़ रहा था। तीसरी लहर कमजोर होने के बाद फिर छोटे नौनिहालों के लिए फिर विद्यालयों में शिक्षण कार्य शुरू हो गया है। नौनिहाल भी स्कूल जाने लगे हैं। विद्यालयों में भी रौनक आने लगी है। नर्सरी एलकेजी, यूकेजी के बच्चे विद्यालयों में विद्याध्ययन कर रहे हैं। वही विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी छात्रों को कोरोना गाइड लाइन के अनुसार शिक्षण व्यवस्था संचालित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *