चटख धूप से ठंड में मिली राहत
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में फरवरी के दूसरे पखवाड़े में अब मौसम ने करवट बदल ली है। दो दिन से खिल रही चटख धूप से मौसम सुहावना बना हुआ है। चटख धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी से अब लोगों को ठंड से भी राहत मिल रही है।
गुरुवार सुबह से मौसम साफ रहा दिन में चटख धूप खिली रहीं, जिसका लोगों ने भरपूर आनंद लिया। दो दिन से खिल रहीं धूप से तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रहीं है। इससे दिन के साथ ही सुबह और शाम के समय भी ठंड से राहत है। इधर दो दिना से सुबह कोहरा नहीं छाने से लोगों ने राहत की सांस ली। गुरुवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
